फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating 14.5 lakh in the name of sending Portugal arrested

Kurukshetra News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर साढ़े 14 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 14.5 lakh in the name of sending Portugal arrested
कुरुक्षेत्र। पुर्तगाल भेजने के नाम पर साढ़े 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस नेे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में जसवंत सिंह निवासी बड़ी जुरासी कलां ने बताया था कि अपने बेटे गुरमीत सिंह को पुर्तगाल भेजने के लिए एजेंट राकेश चोपड़ा के माध्यम से एजेंट राहुल निवासी चंडीगढ़ व श्याम लाल निवासी करतारपुर पंजाब से 14 लाख रुपये में बात पक्की हुई थी। आरोपियों ने सीधे पुर्तगाल की बजाय रशिया से भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने गुरमीत को रशिया तक सही सलामत पहुंचा दिया था। रसिया से आगे पुर्तगाल भेजने की जिम्मेवारी श्याम लाल की थी। एक सप्ताह बाद उसने श्याम लाल से गुरमीत के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया था। वह राहुल के साथ श्याम लाल से मिलने गये तो श्याम लाल ने उन पर जानलेवा हमला करा दिया और जान से मारने की धमकी दी थी। श्याम लाल ने उसके बेटे गुरमीत सिंह को रास्ते से ही लापता करवा दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी श्याम लाल को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed