फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of attacking with sickle arrested

Kurukshetra News: दरांती से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking with sickle arrested
शाहाबाद। रास्ता रोककर दरांती से हमलाकर गंभीर चोट मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शुभम निवासी मछरौली को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। थाना शाहाबाद में 11 जुलाई को दर्ज शिकायत में दलबीर सिंह निवासी मछरौली ने बताया था कि दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में गांव के ही सीबू ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा था। आरोपी ने शराब पी रखी थी तथा उसके हाथ में गन्ने काटने वाली दरांती थी। उसने गालियां देने से मना किया तो आरोपी ने उस पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे उसके कंधे पर चोट लगी थी। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed