{"_id":"667cba86878eb13edf01532a","slug":"accused-of-assault-and-threatening-to-kill-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-120097-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना केयूके की टीम मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अभिषेक वासी ज्योतिसर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 जून को रोबिन वासी ज्योतिसर ने बताया कि वह होटल मे मैनेजर की नौकरी करता है। 14 जून को उसके चाचा का लड़का प्रिंस व कृष्ण किसी काम से मुकेश के यहां गये थे। आते समय ज्योतिसर वासी अभिषेक व सतीश ने उसके साथ हाथापाई तथा तलवार व गंडासी से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मोटरसाइकिल पर वहां से भाग गए। हमले की वजह से उसको काफी चोट आई जिसको एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया जहां से उनको पीजीआई सेक्टर-12 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।