{"_id":"66d66e7ffd23ab03d5061827","slug":"accused-of-assault-and-snatching-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-123445-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हमला कर छीना-झपटी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हमला कर छीना-झपटी करने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Sep 2024 07:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डेढ़ साल पहले दुकानदार के साथ छीना-झपटी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज उर्फ चुग्गा हाल निवासी अमीन रोड ने हमला कर दुकानदार से 10 हजार रुपये छीने थे।
थाना कृष्णा गेट में 17 अप्रैल 2023 को दर्ज शिकायत में आशीष कुमार निवासी गुरुनानक मोहल्ला ने बताया था उसकी पुराने बस अड्डे के पास चाय की दुकान है। 17 अप्रैल दोपहर करीब 12 बजे उसकी दुकान पर चार लोग आकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने उन्होंने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने उसकी जेब से करीब 10 हजार रुपये निकाल लिए थे। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया।