फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused named for rape and blackmail, Kurukshetra

दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोपी नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused named  for rape and blackmail, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उसकी सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील में ड्यूटी लगी हुई है। नीरज पाल ने उसे मिड-डे मील में प्रमोशन के नाम पर अपनी बातों में फंसा लिया और जनवरी माह में अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर अंबाला छावनी के नजदीक एक होटल में ले गया। आरोपी ने उसे कहा कि इसी होटल में एक बड़ा अधिकारी आएगा और उसका इंतजार करना होगा। इसके बाद उसने चाय मंगवाई और उसे चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद वह अपने मोबाइल से फोन कर उसे ब्लैकमेल करता रहा और लगभग 15 दिन के बाद उसे शाहाबाद बस स्टैंड के पास बुलाया। आरोपी उसे एक होटल में ले गया जहां उसे दो अन्य व्यक्तियों को बुलाकर उसे डराया और दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता लोकलाज के कारण चुप रही और अब आरोपी उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रहा है तथा कह रहा है कि अगर वह उसके बुलावे पर नहीं आई तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed