{"_id":"66ccf870ae6c6a481806d8e4","slug":"accused-arrested-with-opium-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-123157-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
Tue, 27 Aug 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने एक व्यक्ति को 400 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बलजीत निवासी ईदगाह कॉलोनी पानीपत ने यह अफीम कुरुक्षेत्र में बेचने के लिए आया था। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम झांसा रोड पर गश्त कर रही थी।
इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि बलजीत अफीम बेचने का धंधा करता है। आज भी वह पानीपत से झांसा रोड पर माता भद्रकाली चौक के पास अफीम बेचने के लिए आएगा। पुलिस टीम ने चौक के पास निगरानी रखनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को थानेसर की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया।
शक होने पर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद