फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested with opium

Kurukshetra News: अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with opium
पिहोवा। अफीम बेचने पहुंचे एक व्यक्ति को पुलिस ने 76 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव भेरियां निवासी अमरीक सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में अफीम सप्लाई करने के आरोपी रणजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव बुधमोर, थाना जुल्का, जिला पटियाला (पंजाब) को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल की टीम ड्रेन पुल पिहोवा के पास मादक पदार्थों की तलाश में थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमरीक सिंह अपनी मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स में अफीम रखकर पिहोवा में बेचता है और हुड्डा ग्राउंड में अफीम बेचने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हुड्डा ग्राउंड में निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ड्रेन की तरफ से मोटरसाइकिल पर आए व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसकी पहचान अमरीक सिंह के रूप में हुई। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से 76 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी रणजीत सिंह उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed