फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested with one kilo and 200 grams of ganja

Kurukshetra News: एक किलो 200 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with one kilo and 200 grams of ganja
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक युवक को एक किलो 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सोमपाल उर्फ कल्लू निवासी इंदिरा कॉलोनी शोरगिर बस्ती गांजा लेकर ब्रह्मसरोवर की तरफ जा रहा था। गुप्त सूचना पर टीम ने आरोपी को नाकाबंदी कर दबोच लिया। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सोमपाल गांजा बेचने का धंधा करता है। आज भी वह अपने साथ भारी मात्रा में गांजा लेकर श्रद्धानंद चौक से होकर ब्रह्मसरोवर पर चलते गांजा बेचने के लिए जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने चौक के नजदीक नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को चौक की तरफ एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने काबू कर उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed