Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for cheating in the name of selling plot

Kurukshetra News: प्लाॅट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 07 Dec 2025 03:33 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of selling plot
कुरुक्षेत्र। थाना शहर थानेसर पुलिस टीम ने मकान/प्लाट बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी दलजीत वासी जांबा जिला करनाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में रमन कुमार वासी लाठरों जिला करनाल ने बताया कि वह जिले में एक मकान/प्लांट खरीदने का इच्छुक था। इस संबंध में उसने प्रॉपर्टी डीलर दलजीत वासी जांबा जिला करनाल से संपर्क किया। आरोपी ने उसे सुंदरपुर में एक प्लाट, जिसमें दो कमरों का एक सेट बना हुआ है उसे दिखाया। उनकी उस मकान/प्लाट को खरीदने के लिए 58 लाख 50 हजार में बात तय हुई। उसने 11 जुलाई 2023 को बयाने के रूप में 20 लाख रुपये आरोपी को दे दिए तथा 11 सितंबर 2023 की रजिस्ट्री की तारीख निश्चित की गई। उसके बाद आरोपी ने तय समय पर रजिस्ट्री नहीं करवाई और तारीख बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी ने दो बार रजिस्ट्री की तारीख बढ़वाई, लेकिन बार-बार तारीख बढ़ाने पर आरोपी ने उसके मकान/प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। उसे पता चला कि आरोपी ने उस मकान/प्लाट को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए ब्याना ले लिया है। आरोपी ने उसके साथ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed