फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for attacking son with ax, Kurukshetra

कुल्हाड़ी से बेटे पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attacking son with ax, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शराब के नशे में कुल्हाड़ी से बेटे को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राजेश वासी मुंडाखेड़ा को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
मुंडाखेड़ा वासी महिला ने 11 फरवरी को थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति राजेश कुमार आए दिन शराब पीकर उससे और बच्चों के साथ मारपीट करता है। आठ फरवरी को उसके पति ने उसके साथ मारपीट करके उसे व बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया था। उसे पूरी रात बच्चों के साथ बाहर ही रहना पड़ा था। सुबह उसके पति के घर से जाने के बाद वह लोग घर आ गए थे। 10 फरवरी को उसका पति शराब के नशे में घर आया और आते ही उसके व बच्चों के साथ मारपीट करने लगा था।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसने घर में पड़ी कुल्हाड़ी उठा ली और उनको जान से मारने की धमकी देने लगा। कुल्हाड़ी से वह घर का सामान तोड़ने लगा। जब उसने उसे रोकना चाहा तो उसने उस पर हमला कर दिया, मगर वह किसी तरह बच गई। उसके बाद उसके पति ने उस पर दोबारा हमला किया तो वह पीछे हट गई और इस बार कुल्हाड़ी उसके बेटे रमन के सिर में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी वहां आ गए और उन्होंने उसके बेटे को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed