फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police accused of demanding bribe in Kurukshetra of Haryana

खाकी पर आरोप: 70 लाख नहीं मिले तो तोड़ी कूल्हे की हड्डी, एसपी ने एक एसआई को निलंबित किया

Tue, 15 Feb 2022 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Feb 2022 02:06 AM IST
सार

पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने एक एसआई को निलंबित किया है व चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं।

विज्ञापन
Police accused of demanding bribe in Kurukshetra of Haryana
एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती रोहताश से बातचीत करते विधायक रामकुमार कश्यप। संवाद - फोटो : Kurukshetra

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोपी ने पुलिस की सीआईए दो की टीम पर केस से बाहर निकालने के एवज में 70 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आरोपी ने मांग पूरी न होने पर थर्ड डिग्री टार्चर देकर कूल्हे की हड्डी तोड़ने का भी आरोप लगाया है। आरोपी को स्थानीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं आरोपी के परिजनोें ने एएसपी कर्ण गोयल से मुलाकात कर मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। देर शाम पुलिस अधीक्षक ने सीआईए टीम में शामिल एक उपनिरीक्षक (एसआई) को निलंबित कर दिया। वहीं एक एसआई, एक कांस्टेबल और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पीड़ित आरोपी रोहताश वासी कृष्णा गामड़ी ने बताया कि वह गलियां और नालियां बनाने के ठेके लेता है। बीते साल नवंबर में उसने गोल बैंक चौक के पास स्थित एक दुकान से पुराना मोबाइल खरीदा था। इसके बाद उस दुकान में दिसंबर में चोरी हो गई थी। उसका इस चोरी से कोई लेनादेना नहीं है। इस मामले को लेकर 12 फरवरी को उसे फोन करके सीआईए-दो कार्यालय बुलाया गया था। फोन आने के तुरंत बाद वह वहां पहुंचा।
विज्ञापन


रोहताश ने आरोप लगाया कि वहां पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने उसे केस से बाहर निकालने के एवज में 70 लाख रुपये की मांग की। उसके मना करने के बाद पुलिसकर्मियों ने शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज की और उसे टॉर्चर किया। आरोप है कि पुलिसकर्मी लकड़ी के मोटे लट्ठे को उसकी टांगों के ऊपर रखने के बाद बैठ गए। इसके बाद उसकी टांगों ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। इसी बीच हालत बिगड़ती देखकर सीआईए टीम उसे एलएनजेपी अस्पताल ले गई। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रोहताश ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं मामले को लेकर रोहताश के परिजन एएसपी कर्ण गोयल से मिले और मामले की जानकारी देकर इंसाफ मांगा। उधर, अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बताया रोहतास के कूल्हे की हड्डी टूटी है। उसका ऑपरेशन होगा, जिसके लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी रोहताश की पिटाई करने के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने सोमवार की देर शाम कार्रवाई की। उन्होंने पिटाई करने की आरोपी सीआईए दो की टीम में शामिल उपनिरीक्षक (एसआई) दलजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक बलवंत सिंह, हवलदार बलदेव सिंह, सिपाही संजीव कुमार और सिपाही दिनेश को लाइन हाजिर कर दिया है। सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विधायक रामकुमार कश्यप ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा
मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने रोहताश व उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मामले में शामिल आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने भरोसा दिया कि न्याय दिलाने के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित गृहमंत्री, मुख्यमंत्री के पास जाएंगे। फिर भी न्याय नहीं मिला तो विधानसभा में मुद्दे को उठाएंगे। विधायक कश्यप का कहना है किअगर रोहताश ने चोरी का मोबाइल खरीदा था, तब भी उसे थर्ड डिग्री देना कानून के खिलाफ है। मामले में उचित कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के साथ बातचीत की जाएगी।

रोहताश पर चोरी का मोबाइल खरीदने का आरोप है। उसके परिजनों में मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - कर्ण गोयल, एएसपी


क्या है मामला
शंकर भगवान वासी मसीता हाउस ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में बताया था कि 22 दिसंबर की सुबह वह रेलवे रोड स्थित अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा था। उसकी दुकान से 36 नए और 13 पुराने मोबाइल चोरी हो गए थे। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच सीआईए-दो को दी गई थी। इस मामले में रोहताश को चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में सीआईए-दो ने 12 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed