फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accidents are increasing due to non-construction of Ladwa Road

Kurukshetra News: लाडवा रोड का निर्माण नहीं होने से बढ़ रहे हादसे

Tue, 13 Aug 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 13 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Accidents are increasing due to non-construction of Ladwa Road
पिपली । पिपली चौक से लाडवा रोड के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 26 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी, लेकिन अधिकारी कार्य शुरू नहीं करवा सके। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। इस रोड पर बने गहरे गड्ढ़ों मेंं पानी भरने से हादसे बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं बारिश से सड़क पर हुए जलभराव से आसपास के दुकानदारों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानों पर कारोबार ठप हो चुका है और दूषित पानी से बीमारी फैलने की भी आशंका बन गई है। स्थिति गंभीर होने पर अधिकारी मौसम साफ होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का दावा कर रहे हैं जबकि आसपास के दुकानदारों व राहगीरों की मानें तो यहां सड़क की खस्ताहाल व जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है। लोगों के मुताबिक अनेक हादसे होने के बाद भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गयाहै। उधर संबंधित विभाग के एसडीओ धर्मबीर आर्य का कहना है कि पानी निकालने के लिए टैंकर लगा दिया है और सड़क को दुरुस्त करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया की इस सडक़ व नाले के निर्माण के लिए करीब 26 करोड़ मंजूर हो चुके हैं। जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed