फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accidenet

घर में सो रहे युवक की सांप के काटने से मौत

Mon, 08 Jul 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
accidenet
मृतक गोपी कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। घर में सो रहे युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। सुबह काफी देर तक उसके न उठने पर परिजनों ने जगाया। जब युवक नहीं उठा तो परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में युवक की मौत की वजह सर्पदंश से होना बताई गई है।
विज्ञापन

गांव अरुणाय निवासी गोपी (20) पुत्र जगमाल ने बताया कि शनिवार रात को खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य अपने बिस्तरों पर सोने चले गए। रविवार सुबह काफी देर तक गोपी ने बिस्तर नहीं छोड़ा। इस पर उसका छोटा भाई गोविंद उसे जगाने पहुंचा। जब गोपी नहीं उठा तो घर के अन्य सदस्य उसे जगाने पहुंचे । संदेह होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रात तीन बजे सांप ने उसे काटा। लिया। उन्होंने जैसे ही इसकी भनक लगी तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोपी ही परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके पिता जगमाल की करीब 10 वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं नौ माह पहले उसके बड़े भाई नानक की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई थी, जिसके बाद घर की जिम्मेदारी गोपी पर ही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रविवार शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed