फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   AC bus service launched from the pilgrimage town of Pehowa to Haridwar.

Kurukshetra News: तीर्थ नगरी पिहोवा से हरिद्वार के लिए एसी बस सर्विस शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
AC bus service launched from the pilgrimage town of Pehowa to Haridwar.
पिहोवा। रोडवेज विभाग की पिहोवा से हरिद्वार के लिए एसी बस का संचालन वीरवार से शुरू हो गया। सब डिपो में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधानसभा प्रत्याशी रहे भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। महाप्रबंधक समिंदर सिंह और कार्य प्रबंधक अश्विनी कुमार ने मौके पर क्षेत्रवासियों की सेवा में बस को सौंपते हुए मंगल यात्रा की कामना की। उन्होंने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 7:40 पर रवाना होगी। कुरुक्षेत्र, पिपली, लाडवा, रादौर, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की से होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से पिहोवा के लिए यह बस दोपहर 2:20 पर वापसी करेगी।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के पिहोवा सब डिपो प्रधान विनोद शर्मा ने बस सेवा शुभारंभ पर हर्ष जताते हुए गंगा जी जाने वाले यात्रियों को लेकर रोडवेज का बहुत अच्छा फैसला बताया। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक और कार्यशाला प्रबंधक के प्रयासों से जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया इससे यात्रियों को भीषण गर्मी के दौरान कम समय में सुविधाजनक यात्रा का आनंद मिलेगा। सब डिपो से हरिद्वार तक 408 रुपये किराया तय किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ बीजेपी संगठन के हनु चक्रपाणि, ऋचिक कौशिक सहित पिहोवा डिपो प्रबंधक जोगिंदर, ड्यूटी इंस्पेक्टर सुशील शर्मा, यूनियन के राज्य महासचिव बलदेव सिंह मामूमाजरा, बीआई ईश्वर सिंह, बिल्डिंग क्लर्क विशाल, पास क्लर्क वेंकट, हेड मैकेनिक मोहन तथा हेड इलेक्ट्रीशियन सूरज प्रकाश इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed