फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   About good and bad touch, Kurukshetra

गुड और बैड टच के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
About good and bad touch, Kurukshetra
ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को जानकारी देती ऋचा सहगल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में एक्टिविटी डे मनाया गया। कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। वहीं कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तक के बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता विषय पर जानकारी दी गयी। कक्षा नौवीं से कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसलिंग पर वक्तव्य रखा गया।
प्राचार्य पूजा कंबोज ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न स्तरों पर उनके किताबों के अध्ययन के अलावा विभिन्न विषयों का ज्ञान होना अति आवश्यक है। विद्यार्थी केवल भीड़ का हिस्सा न बनकर रह जाएं। गुड टच और बैड टच के बारे में चंचल व सोनू प्रजापत ने जानकारी दी। वहीं व्यक्तिगत स्वच्छता पर ऋचा सहगल ने बच्चों को विस्तार से समझाया।
विज्ञापन

कॅरियर काउंसलिंग पर बात करते हुए मुख्य वक्ता अंजुम अग्रवाल ने कहा कि यह एक ऐसा विषय है, जिसे सीमित नहीं किया जा सकता और न ही प्रत्येक बच्चे के लिए यह एक समान हो सकता है। इसका रूप अत्यंत विस्तृत है और विस्तृत होने के साथ साथ उतना ही महत्वपूर्ण भी कि इसके माध्यम से किसी भी विद्यार्थी का जीवन सफल हो सकता है। इसके अभाव में कोई भी जीवन में असफल हो सकता है। उन्होंने बच्चों के सवालों का जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed