{"_id":"576449724f1c1bb26511ec3b","slug":"aadti-of-ladwa-elope","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा का आढ़ती लापता, पुलिस व परिजन जुटे खोज में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा का आढ़ती लापता, पुलिस व परिजन जुटे खोज में
अमर उजाला/ब्यूरो/रादाौर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा मंडी का एक आढ़ती शुक्रवार को गांव नाचरौन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। आवर्धन नहर में नाचरौन पुल के पास से लाडवा मंडी के आढ़ती कृष्ण कुमार उर्फ बिटटू (47) का मोबाइल, चप्पल व बाइक बरामद हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आढ़ती कृष्ण कुमार नहर में लापता हो गया है। लापता आढ़ती के मोबाइल से आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को मामले की सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों ने जठलाना पुलिस को शिकायत दी है। देर शाम को परिजन व पुलिस आवर्धन नहर में लापता आढ़ती को खोजने में लगे हुए थे। इससे पहलें आढ़ती कृष्ण कुमार के लापता होने का मामला लाडवा पुलिस ने दर्ज किया था।
थाना जठलाना के एएसआई रामकुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि आढ़ती कृष्ण कुमार की बाइक, मोबाइल व चप्पल नहर की पटरी पर पड़े हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच की और लापता आढ़ती के परिजनों को मौके पर बुलाया। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुमार लाडवा मंडी में आढत व फाइनेस का काम करता है, जो तीन भाइयों में सबसे छोटा है। लाडवा मंडी में जीवनदास, सुंदरदास के नाम से उनकी पारिवारिक दुकान है। वहीं आवर्धन नहर में लापता आढ़ती मुकंदलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल गणेश दत्त मिगलानी के दामाद हैं।
उधर थाना जठलाना प्रभारी मेहरसिंह ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। लापता आढ़ती को नहर में खोजा जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।