फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man from Sataura was stabbed to death in France.

Kurukshetra News: सतौड़ा निवासी युवक की फ्रांस में चाकू मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A young man from Sataura was stabbed to death in France.
कुरुक्षेत्र। मृतक हरपाल। फाइल फोटो - फोटो : samvad
पिहोवा। सतौड़ा गांव के मूल निवासी एनआरआई युवक हरपाल सिंह उर्फ हैरी (35) की फ्रांस में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हरपाल का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में उनके साथ एक अन्य भारतीय युवक भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखाई दे रहा है। घायल का फ्रांस के एक अस्पताल में उपचार जारी है। हरपाल अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। पत्नी और बच्चे गांव में ही माता-पिता के साथ रहते हैं, जहां वे खेती-बाड़ी करते हैं। वीडियो देखने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हरपाल के पिता बलबीर सिंह किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। इस घटना का पता चलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण सांत्वना देने परिवार के पास पहुंच रहे हैं। उनके पिता बलबीर सिंह हाथ जोड़कर बस यही कह रहे हैं कि हमें नहीं पता यह क्या हो गया। ग्रामीणों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जिले के युवक की फ्रांस में हो चुकी मौत : इससे पूर्व भी पिहोवा के एक युवक की फ्रांस में मौत हो गई थी जिसे भारत लाने में लगभग दो महीने लग गए थे। शव को भारत वापस पहुंचाने में भारतीय मूल के सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल भट्टी ने काफी मदद की थी। फ्रांस में अगर किसी विदेशी नागरिक की मौत हो जाती है तो उन्हें स्वदेश पहुंचाकर वतन की मिट्टी नसीब करवाने में मदद करते हैं। वे पहले भी एक युवक का शव पिहोवा भिजवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed