{"_id":"60a01a708ebc3e4b310daef1","slug":"a-young-man-found-dead-in-a-hotel-room-kurukshetra-kurukshetra-news-knl700602102","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में मृत मिला युवक, दोस्त की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे में मृत मिला युवक, दोस्त की तलाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बीआर इंटरनेशनल चौक के पास एक होटल के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार रात अपने एक दोस्त के साथ होटल के कमरा नंबर 202 में रुका था। सुबह करीब 10 बजे जब होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवक का शव बेड से पड़ा था जबकि उसका दोस्त सुबह 6 बजे ही कमरा छोड़कर फरार हो गया था। फरार युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। मृतक की पहचान गौरव वासी किरमिच के रूप में हुई है।
मामले सूचना पाकर डीएसपी नरेंद्र सिंह, थाना कृष्णा गेट प्रबंधक सुनील दत्त, सुभाष मंडी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर एसएफएल टीम को बुलाकर नमूने एकत्रित कराए। पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज लेकर फरार युवक की तलाश जारी कर दी है तथा 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ भी लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
सुभाष मंडी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे गौरव अपने एक दोस्त के साथ बीआर इंटरनेशनल चौक के पास होटल में आया था। यहां उसने अपनी आईडी पर होटल में कमरा किराए पर लिया था। होटल में कुछ देर रुकने के बाद दोनों बाहर खाना खाने के लिए चले गए थे और करीब 10 बजे होटल लौटे थे। सुबह करीब 6 उसका साथी होटल से चला गया था, जबकि गौरव कमरे में ही था। जब काफी देर तक गौरव कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल स्टाफ को शक हुआ।
विज्ञापन
होटल संचालक व स्टाफ ने कमरे में जा कर देखा तो गौरव बेड पर मृत पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने गौरव के पिता कृष्ण लाल की शिकायत पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया है। गौरव अपने पिता कृष्ण लाल के साथ उनकी रेता बजरी की दुकान पर ही काम करता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर अशोक अरोड़ा, विनोद कुमार सहित तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया है। विसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। थाना कृष्णा गेट प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि होटल संचालक दीपक के खिलाफ लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत थाना कृष्णा गेट में केस दर्ज किया गया है।