फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A woman's body was found in a mutilated condition in the bushes on the bypass

Kurukshetra News: बाईपास पर झाडिय़ां में क्षत-विक्षत हालत में मिला महिला का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A woman's body was found in a mutilated condition in the bushes on the bypass
इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे 152 अंबाला-हिसार हाईवे बाईपास पर क्लासिक फार्म के नजदीक झाडिय़ों में अज्ञात महिला का शव मिला है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-152 अंबाला-हिसार हाईवे बाईपास पर क्लासिक फार्म के नजदीक झाड़ियों से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो एक महिला का शव गली-सड़ी अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला लेकिन शव से कोई भी ऐसी चीज बरामद नहीं हुई, जिससे की शव की पहचान हो सके। मृतक महिला की आयु 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक के शव गृह में रखवा दिया है। मामले की जांच अधिकारी एसआई राजपाल सिंह ने शव मिलने की वीटी आसपास के थानों में करवा दी गई है, ताकि आसपास के थाना क्षेत्र में कोई महिला लापता होने की गुमशुदगी दर्ज हुई तो पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed