फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A wave of happiness spread among the students regarding the recruitment of 805 Ayurveda Medical Officers.

Kurukshetra News: 805 आयुर्वेद चिकित्साधिकारी की भर्ती को लेकर छात्र-छात्राओं में भी छाई खुशी की लहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
A wave of happiness spread among the students regarding the recruitment of 805 Ayurveda Medical Officers.
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार द्वारा आयुर्वेद चिकित्साधिकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे आयुर्वेद की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। प्रदेश सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के जरिए 805 पदों लिए आवेदन मांगे हैं, जिसके लिए विज्ञापन भी जारी किया जा चुका है। सरकार के इस कदम की श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक कॉलेज एल्युमनी एसोसिएशन ने सराहना की है। एसोसिएशन की ओर से इसके लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन


डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा कि पिछले साल प्रदेश की ओर से आयुर्वेदिक चिकित्सकों के 1085 नए पद सृजित किए गए ,इच्छुक अभ्यर्थी 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लगातार मांग की जा रही थी। डॉ. पंकज कौशिक ने बताया कि प्रदेश के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के जितने पद भरे गए हैं, उससे कहीं ज्यादा पदों के लिए सरकार द्वारा एक बार में ही आवेदन मांगे गए हैं, जो आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए भी अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed