{"_id":"621d28d02869a026247e6267","slug":"a-three-pound-system-will-be-built-near-village-savla-kurukshetra-news-knl100469891","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सांवला के पास बनेगा थ्री-पौंड सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सांवला के पास बनेगा थ्री-पौंड सिस्टम
विज्ञापन
A three-pound system will be built near village Savla
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। सरस्वती चैनल पिपली के पास शाहाबाद की तरफ से आने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए गांव सांवला के पास थ्री-पौंड सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। इस प्रणाली से गंदे पानी को स्वच्छ बनाया जाएगा और इसका उपयोग सिंचाई आदि कार्यों में भी किया जा सकेगा। यह जानकारी हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने दी।
वे सोमवार को गांव सांवला में थ्री-पौंड सिस्टम के लिए जगह का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, सरस्वती बोर्ड के एसई अरविंद कौशिक, प्रदीप, सांवला के पूर्व सरपंच सहित अन्य अधिकारियों ने जगह का अवलोकन किया और सांवला में थ्री-पौंड सिस्टम का निर्माण करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि शाहाबाद की तरफ से कई गांवों का गंदा पानी पिपली सरस्वती तीर्थ तक पहुंच रहा है। गंदे पानी को सरस्वती चैनल में मिलने से रोकने के लिए गांव सांवला में थ्री-पौंड सिस्टम बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार व बोर्ड की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे है कि सरस्वती चैनल में आ रहे गंदे पानी पर पूरी रोक लगाई जाए और जहां कहीं पर भी गंदा पानी सरस्वती नदी में गिरता है, उसे बंद किया जाए। थ्री-पौंड सिस्टम बनने से सरस्वती में जा रहे गंदे पानी को रोका जा सकेगा और पानी को स्वच्छ बनाकर इसका प्रयोग सिंचाई इत्यादि कार्यों के लिए किया जा सकेगा।