फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A square will be built in the main market of Babain, there will be relief from the problem of jam and accidents

Kurukshetra News: बाबैन के मुख्य बाजार में बनेगा चौक, जाम व दुर्घटनाओं की समस्या से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A square will be built in the main market of Babain, there will be relief from the problem of jam and accidents
लाडवा। बाबैन के मुख्य बाजार स्थित बराड़ा चौक पर अब बड़ा व पक्का चौक बनाया जाएगा जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके बाद मुख्य बाजार से गुजरने वाले लाडवा-शाहाबाद रोड पर चौक बनने से यहां आए दिन लगने वाले जाम व दुर्घटनाओं की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। चौक बनने से यातायात व्यवस्था भी और सुचारू हो जाएगी जिससे बाजार में आने वाले लोगों की परेशानियां भी कम होंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने मंगलवार को बीडीपीओ बाबैन रूबल दीनदयाल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को चौक के डिजाइन, चौड़ाई और यातायात को ध्यान में रखते हुए नए चौक के निर्माण का काम शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैलाश सैनी ने कहा कि बराड़ा चौक बाबैन का प्रमुख चौक है जहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण अक्सर मुख्यमंत्री का भी यहां से आना-जाना रहता है। बाजार होने के कारण दिनभर यहां भीड़ बनी रहती है और दिन में अनेक बार यहां जाम लगा रहता है। उन्होंने कहा कि पक्का चौक बनने से न केवल जाम की समस्या समाप्त होगी बल्कि दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि चौक का निर्माण आधुनिक ढांचे के अनुसार किया जाएगा ताकि आने वाले वर्षों तक लोगों को सुचारू यातायात की सुविधा मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ धर्मवीर आर्य ने बताया कि चौक के निर्माण का डिजाइन तैयार किया जा रहा है और जल्द ही चौक के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौक का डिजाइन ऐसा होगा कि बड़े वाहन भी आसानी से निकल सकें और छोटे वाहनों व अन्य आने-जाने वालों के लिए भी मार्ग सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed