{"_id":"6ad13a1048bb3f7e4d08df26","slug":"a-special-bus-service-will-be-launched-from-kurukshetra-to-dera-beas-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-162730-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से डेरा ब्यास तक विशेष बस सेवा होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से डेरा ब्यास तक विशेष बस सेवा होगी शुरू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए अड्डे पर डिपो परिसर में खड़ी रोडवेज बस। संवाद
कुरुक्षेत्र। डेरा ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज के कुरुक्षेत्र डिपो ने विशेष बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। इस सेवा के लिए परमिट भी मिल चुका है। अधिकारियों के अनुसार, बहुत जल्द मुख्य अतिथि से हरी झंडी दिलाकर बस सेवा का शुभारंभ कराया जाएगा।
इस बस सेवा से कुरुक्षेत्र, थानेसर, पिपली, लाडवा, शाहाबाद और आसपास के हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अलग-अलग साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कुरुक्षेत्र के नए अड्डे से लाडवा होते हुए डेरा ब्यास तक का सफर लगभग 280 किलोमीटर का रहेगा। इस यात्रा के लिए करीब 400 रुपये किराया तय करने पर विचार चल रहा है। रोडवेज की यह बस रोजाना तड़के नए बस अड्डे से लाडवा के लिए रवाना होगी। यह शाहाबाद, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, लुधियाना और जालंधर से होकर डेरा ब्यास पहुंचेगी।
फोटो-2
बस संचालन की तैयारी
ट्रैफिक मैनेजर पवन शर्मा ने बताया कि बस संचालन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। महाप्रबंधक की देखरेख में यातायात शाखा ने यह योजना बनाई है। सबसे पहले रूट के अनुसार उचित समय-सारिणी निर्धारित की जाएगी। इसके बाद ई-टिकटिंग मशीन में रूट मैप और यात्री किराया दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सेवा नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी।