{"_id":"67eaec58aeb26f97f70f0f91","slug":"a-rest-house-with-modern-facilities-will-be-built-in-ladwa-cm-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-133574-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। छह दिन पहले लापता हुए रोहित का शव रविवार नरवाना-सिरसा ब्रांच भाखड़ा नहर में मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में रखवा दिया। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
रामप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा बताया कि उसका भतीजा रोहित निजी नौकरी करता था।
26 मार्च रात करीब आठ बजे रोहित अपनी स्कूटी लेकर कुरुक्षेत्र के लिए गया था। घर से जाने के बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर, परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद अगले दिन झांसा नहर किनारे के पास उसकी स्कूटी मिलने के बाद गोताखोर प्रगट सिंह की टीम और पुलिस नहर में रोहित की तलाश की। परिजन भी ज्योतिसर हेड के पास पहरा लगाकर बैठे थे।
रविवार दोपहर दो बजे उनको नहर में शव बहने की सूचना मिली थी तो गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने मिर्जापुर पुल और कैंथला के बीच से शव को नहर से निकाला। मौके पर पहुंचे परिजनों से शव की पहचान रोहित के रूप में की।