फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A rest house with modern facilities will be built in Ladwa: CM

लाडवा में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम गृह : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A rest house with modern facilities will be built in Ladwa: CM
कुरुक्षेत्र/लाडवा। सीएम सिटी लाडवा में आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन मंजिला विश्राम गृह बनाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमति लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दे दी है। इस पर करीब 16 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। प्रोजेक्ट पर शीघ्र कार्य शुरू करने के आदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार देर सायं पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों, गलियों, पीने के पानी, सीवरेज, सामुदायिक केंद्रों, चौपालों सहित गांव और शहरों में समान रूप से छोटी और बड़ी परियोजनाओं पर तेज गति के साथ कार्य किया जा रहा है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा में लोक निर्माण विभाग का पुराना विश्राम गृह है। इस विश्राम गृह के साथ ही विभागीय जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नए विश्राम गृह का निर्माण करने के प्रोजेक्ट को अनुमति दे दी है। सैनी ने कहा कि नया रेस्ट हाउस तीन मंजिला होगा, इसमें सीएम सूट सहित करीब सात कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 70 लोगों की कैपेसिटी का आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉन्फ्रेंस रूम का निर्माण भी इसमें होगा। इस विश्राम गृह में डायनिंग हॉल के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा शहर में आंबेडकर चौक से कुरुक्षेत्र की तरफ नगरपालिका की सीमा तक फैंसी लाईट लगाने के आदेश दिए गए हैं। इस विकास कार्य पर सरकार की तरफ से एक करोड़ नौ लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर जल्द कार्य शुरू करने के आदेश नपा अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही शहर में 16 छोटे और बड़े विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
इन विकास कार्यों के लिए सरकार की तरफ से चार करोड़ 96 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के साथ-साथ निर्माण कार्य की सामग्री की गुणवत्ता पर भी विशेष फोकस रखना होगा। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, नपा अध्यक्षा साक्षी खुराना, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed