फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A plan will be prepared to develop the forest of Syonsar as a wildlife and bird sanctuary

स्योंसर के जंगल को वाइल्ड लाइफ एंड बर्ड सेंचुरी के रूप में विकसित करने की योजना होगी तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
A plan will be prepared to develop the forest of Syonsar as a wildlife and bird sanctuary
गांव स्योंसर के जंगल को वाइल्ड लाइफ एंड बर्ड सेंचुरी (वन्य जीव एवं पक्षी अभयारण्य) के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की ओर से योजना तैयार की जाएगी। फिर वनमंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने रविवार को वन विभाग के अधिकारियों संग स्योंसर जंगलों का जायजा लिया। इस दौरान स्योंसर के जंगलों को वन्य जीव एवं पक्षी अभयारण्य के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। किरमच ने कहा कि पिहोवा के गांव स्योंसर में 11 हजार एकड़ भूमि पर भव्य व सुंदर जंगल विकसित है। इस जंगल में विलुप्त हो रहे भालू, हाथी, शेर, लंगूर बंदर सहित अन्य जीव जंतुओं को रखने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि योजना का प्रारूप तैयार करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल व वन मंत्री कंवरपाल के समक्ष रखा जाएगा। यहां से अनुमति मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

5 राज्यों के पर्यटक पहुंचते है तीर्थ नगरी पिहोवा में
उपाध्यक्ष ने कहा कि पिहोवा एक विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थली है। इस तीर्थ स्थली पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के बाद इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं पैदा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed