{"_id":"66a6e085da675b48e4009b77","slug":"a-new-portal-will-be-launched-soon-to-give-plots-to-the-characters-chief-minister-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-121754-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को प्लाट देने के लिए जल्द लांच किया जाएगा नया पोर्टल : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को प्लाट देने के लिए जल्द लांच किया जाएगा नया पोर्टल : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में पात्रों को सरकार की तरफ से जल्द प्लाट की सौगात दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही नया पोर्टल लांच करेगी, जिस पर लाभार्थियों को आवेदन करना होगा। वे रविवार को देर सायं वाल्मीकि सभा एवं महर्षि वाल्मीकि आश्रम सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए 21 लाख रुपये और ई-लाइब्रेरी की सौगात देने का ऐलान किया तो वहीं सांसद नवीन जिंदल ने पूर्व मंत्री ओपी जिंदल की याद में वाल्मीकि आश्रम में भव्य शेड बनवाने, मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करवाने तथा 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। वहीं शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी संस्थान को 11 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने 60 सालों में देश की संस्कृति और संस्कारों को समाप्त करने का काम किया है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए पाकिस्तान तक करतारपुर कॉरिडोर बनाने, केदारनाथ तीर्थ, उज्जैन तीर्थ, सोमनाथ मंदिर, श्री हेमकुंड साहिब, अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण करवाया। प्रधानमंत्री ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया और अयोध्या में भगवान श्री वाल्मीकि के नाम से हवाई अड्डे का नाम रखा। लोगों को समझना होगा कि विपक्षी पार्टियां किस प्रकार देश की जनता को संविधान बदलने के नाम पर बहकाने का काम कर रही हैं।
वहीं सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि चार एकड़ में बने वाल्मीकि आश्रम व धर्मशाला का एक विशेष योजना अनुसार विकास किया जाएगा तथा उनके पिता स्वर्गीय ओपी जिंदल की याद में एक भव्य शेड के साथ-साथ मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इससे पहले सभा के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक जगीर सिंह ने समाज की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, चेयरमैन धर्मवीर डागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा, समाज के महंत रत्नदास, बाबा किशनदास आदि मौजूद रहे।