फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A new platform for students' creativity and confidence

Kurukshetra News: विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मिला नया मंच

Tue, 03 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A new platform for students' creativity and confidence
कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी का अवलोकन करते  मुख्याति​थि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार व अन्य - फोटो : punch news
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्यातिथि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने किया। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक दृष्टि और मेहनत की सराहना करते हुए उन्होंने कला के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि कला केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को संवेदनशील, जागरूक और सकारात्मक दिशा देने का सशक्त साधन भी है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई विभिन्न प्रकार की पेंटिंग्स एवं कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इनमें समकालीन और पारंपरिक विषयों पर आधारित रचनाएं शामिल हैं, जो अलग-अलग शैलियों और तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों की सौंदर्यबोध और गहन समझ को दर्शाती हैं। ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचारी विचारों की खोज के लिए प्रेरित करना और अपने कला कार्यों को सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत कर आत्मविश्वास अर्जित करने का अवसर प्रदान करना है। इस मौके पर प्रो. पवन कुमार सहित विभाग के अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed