फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A month after the firing incident, the third accused remains at large.

Kurukshetra News: फायरिंग मामले में एक माह बाद भी तीसरा आरोपी गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
A month after the firing incident, the third accused remains at large.
कुरुक्षेत्र। लाडवा में शराब ठेके पर हुई फायरिंग की घटना को एक माह होने वाला है लेकिन फायरिंग करने वाला तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले में पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक आरोपी को ढेर कर दिया था। दूसरे 50 हजार के इनामी आरोपी अमन कुमार को मुठभेड़ में घायल कर उपचार के बाद रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल उसके तीसरे साथी की जानकारी नहीं हासिल कर पाई। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की कई विशेष टीमें बनाई थी। पुलिस का दावा है कि इस मामले में टीम आरोपी के काफी नजदीक है और उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए 1 प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुठभेड़ में काबू आरोपी ने बताया कि वह वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को पहले नहीं जानता था, उसे उसके आकाओं ने आदेश दिए और दोनों के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद अलग-अलग भाग जाने के निर्देश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब तक तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में जांच जारी है और पुलिस अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं का खुलासा हो सके।
14 सितंबर की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने लाडवा के एक शराब ठेके पर कई राउंड फायरिंग की और भाग गए। इसके बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया और पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच तेज की।


19 सितंबर की शाम को गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा-1 की टीम ने लाडवा के सोंटी गांव के पास एक मुठभेड़ में जैनपुर जाटान गांव के रहने वाले आरोपी अमन कुमार को काबू किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमन के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। टीम ने अमन कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना लाडवा में मामला दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed