फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A middle-aged man lost his life because of a friend's joke.

Kurukshetra News: दोस्त की मजाक में चली गई अधेड़ की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man lost his life because of a friend's joke.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर बाइक चालक अधेड़ पर उसके दोस्त का बाइक से स्टंट करना भारी पड़ गया। उसके दोस्त ने बाइक से कट मारा तो अधेड़ की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बीरबल 56 निवासी बलवंती जिला कैथल के रूप में हुई। बीरबल राजमिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में चरणजीत सिंह निवासी बलवंती ने बताया कि वह अपने दोस्त सुखबिंद्र सिंह के साथ उसकी बाइक पर अपनी रिश्तेदारी में हरिगढ़-भोरख जा रहा था। उसका चचेरा भाई बीरबल अपनी बाइक पर उनके साथ चल रहा था। थाना टोल प्लाजा पार करने के बाद सुखबिंद्र बाइक चलाते समय उसके चचेरे भाई बीरबल के साथ मजाक करने लग गया। वह कभी तेज रफ्तार से बाइक चलाकर बीरबल के आगे निकालता लेता तो कभी बीरबल की बाइक के पास आकर एकदम कट मार देता था।
विज्ञापन


उसने बीरबल की कमर पर कई बार जोर से हाथ भी मारा। उसने सुखबिंद्र को इस तरह का मजाक बंद करने के लिए समझाया, मगर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। शाम करीब पौने चार बजे वे लोग गुमथला गढू पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सुखबिंद्र ने दोबारा से बीरबल की बाइक के आगे जाकर एकदम कट मार दिया, जिससे बीरबल की बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। बीरबल बाइक समेत सड़क पर गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। बेहोशी की हालत में उसने एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसके भाई बीरबल को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने सुखबिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed