कुरुक्षेत्र। दीदार नगर की गली नंबर पांच में मंगलवार देर रात एक घर में आग लग गई। इसमें घर का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग की चपेट में आने से पहले ही गैस सिलिंडर निकाल लिया गया। पीड़ित प्रहलाद ने बताया कि हर रोज की तरह घर में ज्योत लगाई हुई थी। उन्होंने घर के साथ ही राशन की दुकान भी की हुई है। परिवार के सभी सदस्य दुकान पर आ गए। अचानक ज्योत से पास में कपड़ों के जरिये आग फैल गई और बेड, गद्दे, एलईडी व अन्य समान जल कर राख हो गया। घर से धुआं निकलने लगा ताे उन्हें कुछ आशंका हुई और जब अंदर जाकर देखा तो आग भड़क चुकी थी। यह देख आसपास के लोग भी पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझ नहीं पाई। तत्काल फायरकर्मियों को सूचना दी और उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उनका लाखों का घर व दुकान का सामान जल चुका था।

कुरुक्षेत्र। दीदार नगर में रात को घर में भड़की आग। संवाद

कुरुक्षेत्र। दीदार नगर में रात को घर में भड़की आग। संवाद

कुरुक्षेत्र। दीदार नगर में रात को घर में भड़की आग। संवाद