{"_id":"6a286e9aaf575605ee0096bc","slug":"a-group-of-94-devotees-left-for-pakistan-on-the-occasion-of-the-martyrdom-of-shri-guru-arjun-dev-ji-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-156146-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरु पर्व पर 94 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरु पर्व पर 94 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना करते हुए हरियाणा कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा। संस्
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी गुरु पर्व पर प्रदेश के 94 श्रद्धालु पाकिस्तान की धार्मिक यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हुए। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने इस जत्थे को गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से रवाना किया, इस दौरान श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ी रही। प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने इस दौरान बताया कि करीब 104 लोगों ने पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए वीजा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 94 लोगों के वीजा आया है।
उन्होंने बताया कि यह जत्था आज श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब में रात्रि विश्राम के बाद 10 जून को बाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी गुरु पर्व 18 जून के समागम में शामिल होने के बाद 19 जून को बाघा बॉर्डर से ही वापस भारत आएगा। उन्होंने बताया कि यह जत्था गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहब, गुरुद्वारा पंजा साहिब सहित अन्य गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करेंगे, इससे पहले संगत ने गुरुद्वारा साहिब में धन धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाकर हाजिरी भरी।
इस दौरान कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा, सदस्य बीबी जसबीर कौर मसाना, इंद्रजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह मसाना, अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह दुनिया माजरा पीए, एडिशनल सेक्रेटरी सतपाल सिंह डाचर, उप सचिव धर्म प्रचार अमरिंदर सिंह, प्रधान साहब के निजी सचिव शमशेर सिंह, फ्लाइंग इंचार्ज जज सिंह, इंचार्ज रेशम सिंह, मैनेजर हरमीत सिंह भी मौजूद रहे।