फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A group of 342 people left for religious pilgrimage to Pakistan

Kurukshetra News: पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ 342 लोगों का जत्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A group of 342 people left for religious pilgrimage to Pakistan
कुरुक्षेत्र। बैसाखी पर्व पर प्रदेश की संगत का एक जत्था बुधवार को पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। बाघा बाॅर्डर के माध्यम से यह जत्था पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। इस जत्थे को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी एडहॉक के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, सदस्य हरमनप्रीत सिंह सलपानी, बीबी जसबीर कौर मसाना, सुखजिंदर सिंह मसाना, गुरनाम सिंह लाडी, बेअंत सिंह व परमजीत सिंह मक्कड़, हरविंदर सिंह बिंदु ने गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी से रवाना किया। इससे पहले गुरु चरणों में अरदास की गई। जत्थे में 342 लोग शामिल रहे, जिन्हें रवाना करने से पहले स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भूपिंदर असंध ने बताया कि इस बार पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए रिकाॅर्ड तोड़ 342 लोगों को वीजा मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व पाकिस्तान दूतावास के सहयोग से यह संभव हो पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश अरोड़ा व वरिष्ठ उपप्रधान हरमेश अरोड़ा का आभार जताया।
विज्ञापन

जत्थे को सबसे पहले 10 अप्रैल को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब ले जाया जाएगा। इसके उपरांत 11 अप्रैल को जत्थे में शामिल संगत श्री ननकाना साहिब के आसपास स्थानीय गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करेंगे जबकि 12 अप्रैल को गुरुद्वारा सच्चा सौदा फारूकाबाद पहुंचेगा। यहां गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के पश्चात जत्थे को 13 अप्रैल को श्री पंजा साहिब गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए लेकर जाया जाएगा। जत्थेदार असंध ने बताया कि 14 अप्रैल को जत्थे में शामिल संगत बैसाखी के प्रमुख खालसा साजना दिवस समागम में शिरकत करेगी। इसके बाद 15 अप्रैल को गुरुद्वारा दरबार साहिब श्री करतारपुर साहिब के दर्शन संगत को करवाए जाएंगे, जबकि 17 अप्रैल को लाहौर में सुशोभित गुरुद्वारा रोडी साहिब गुजरावाला में शीश नवाने के लिए संगत पहुंचेगी। तत्पश्चात संगत गुरुद्वारा डेहरा साहिब लाहौर के दर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी सदस्य हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा सेवा संभाल के बाद से ही प्रदेश की संगत को पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए भेजा रहा है। पहले हरियाणा की सिख संगत को एसजीपीसी द्वारा यह यात्रा करवाई जाती थी। इस मौके पर कमेटी के मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह दुनियामाजरा, सतपाल सिंह ढाचर, उप सचिव रूपिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह, प्रबंधक हरमीत सिंह, यात्रा विभाग के प्रभारी हरकीरत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed