फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A fine of Rs 86 lakh 69 thousand 100 was imposed on overloaded vehicles.

Kurukshetra News: ओवरलोड वाहनों पर किया 86 लाख 69 हजार 100 रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:04 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में आरटीए विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अगस्त में 304 चालकों से 86.69 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। विभाग लगातार चेकिंग और जागरूकता अभियान चला रहा है।

विज्ञापन
A fine of Rs 86 lakh 69 thousand 100 was imposed on overloaded vehicles.

विस्तार

कुरुक्षेत्र। ओवरलोड वाहनों की चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी वाहन चालक नियमानुसार ही वाहनों में समान को लोड करें, अगर किसी भी स्तर पर नियमों के विपरीत ओवरलोड वाहन पाए गए तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अहम पहलू यह है कि आरटीए विभाग ने अगस्त माह में 304 ओवरलोड वाहन चालकों से 86 लाख 69 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

एसडीएम शाश्वत सांगवान ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में कहा कि आरटीए विभाग की तरफ से लगातार वाहनों की चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की तरफ से विशेष टीम का गठन किया गया है, जो दिन-रात ओवरलोड वाहनों पर नजर रखती है। इस टीम के प्रयासों से अगस्त-2025 माह में 304 ओवरलोड वाहनों के चालान किए हैं और इन चालानों से विभाग ने 86 लाख 69 हजार 100 रुपये की राशि का जुर्माना भी वसूल किया है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर स्वीकृत लोड से ज्यादा सामान ले जाने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। इसलिए विभागीय अधिकारियों की ओर से समय-समय पर वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वाहन के लिए स्वीकृत लोड के हिसाब से ही समान रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरटीए विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वर्कशॉप और सेमिनारों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed