{"_id":"69d4228f3ab0cae38b066471","slug":"a-court-was-held-in-khatu-devotees-danced-to-shyam-bhajans-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-152809-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खाटू में दरबार लगा... श्याम भजनों पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खाटू में दरबार लगा... श्याम भजनों पर झूमे भक्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रवाना होते समय शहर वासियों के साथ डॉ जयभगवान। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। खाटू श्याम की सेवा में समर्पित समस्त श्यामप्रेमी परिवार ने विष्णु कॉलोनी में 561वां भव्य श्री श्याम संकीर्तन और भंडारा आयोजित किया। समस्त विष्णु कॉलोनी महिला मंडल की सदस्याओं ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए।
कैथल के गायक बहादुर सैनी और तरावड़ी से प्रियंका मायरा ने भजनों के माध्यम से खाटू श्याम जी की गाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने श्री कृष्ण के आह्वान पर महाभारत युद्ध भूमि में अपने शीश का दान दिया था। श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि श्री कृष्ण व माता अहिल्यावती के आशीर्वाद स्वरूप वे जगत में हारे के सहारे के नाम से विख्यात हैं।
खाटू में दरबार लगा बैठा है सरकार वहां, काली कमली वाला मेरा यार है, झुक गई बड़ी-बड़ी सरकार तेरी मोरझड़ी के आगे और मेला लगा है खाटू की गलियों में... इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए सभी श्याम प्रेमी झूम उठे। भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। संकीर्तन के बाद आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। भंडारे में सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम आरती में महेंद्रपाल मित्तल, विमला देवी, अनिल मित्तल, गौरव गुप्ता, शुभम अरोड़ा, श्याम बंसल, राकेश मंगल, पंकज सिंगला, मनोज गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, कविता गोयल, रीटा देवी, अंजली गौड़, स्वीटी मित्तल, सोनिया गुप्ता, ऋतु मंगल, रेणु सिंगला और वंशिका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।