{"_id":"5a70bd184f1c1b1d368b795e","slug":"91517337880-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोग पीड़ितों से रखें सद्भाव : डॉ. खांबरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोग पीड़ितों से रखें सद्भाव : डॉ. खांबरा
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुष्ठ रोग पीड़ितों से रखें सद्भाव : डॉ. खांबरा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुष्ठ रोग पर कार्यक्रम कराया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन के नेतृत्व में डिप्टी सिविल सर्जन समेत अन्य अधिकारियों और कर्मियों को कुष्ठ रोग पीड़ितों से भेदभाव न करने की शपथ दिलाई। ज्ञातव्य है कि प्रतिवर्ष महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. शैलेंद्र खांबरा ने कहा कि कुष्ठ रोगियों को नीची निगाहों से देखना और उनसे दुर्व्यवहार करना गलत है। ऐसा करने की बजाय उन्हें इस रोग से मुक्ति दिलाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। यदि संभव हो सके तो कुष्ठ रोगियों की जानकारी सिविल अस्पताल तक पहुंचानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. एपी सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. शैलेंद्र खांबरा, डॉ. राजेंद्र सहाय, डॉ. सुदेश सहोता आदि मौजूद रहे।