फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   विधायक सुभाष सुधा ने भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और चौंक का किया उदघाटन

विधायक सुभाष सुधा ने भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और चौंक का किया उदघाटन

Tue, 19 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा ने भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और चौंक का किया उदघाटन
फोटो नंबर 29 से 31
विज्ञापन


विधायक से पहले बाबा साहिब की प्रतिमा के अनावरण पर तनाव
-बेगमपुरा टाइगर फोर्स के 17 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अंबेडकर चौक पर सोमवार को विधायक से पहले बेगमपुरा टाइगर फोर्स के सदस्यों की ओर से भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण करने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। इस घटनाक्रम के बाद रविदास सभा और डॉ.बीआर अंबेडकर निर्माण कमेटी में रोष है। उन्होंने इसे शरारती तत्वों की ओर से अंजाम दी गई एक घटना करार दिया है।
26 नवंबर 2016 की रात को तीन शरारती तत्वों ने गुलजारी लाल नंदा मार्ग पर स्थित अंबेडकर चौक मार्केट में लगी बाबा साहिब की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। इस वजह से यह मामले ने तूल पकड़ लिया था। बाद में सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले में आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। समुदाय की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने चौक पर बाबा साहिब की प्रतिमा के लिए 19 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर की थी। इसके बाद उड़ीसा के कलाकार फकीर चंद परीडा के ग्रुप ने अष्टधातु की प्रतिमा तैयार की थी। निर्माण कमेटी के प्रमुख एवं केडीबी के मेंबर केसी रंगा की मानें तो चौक को भव्य स्वरूप देने और मूर्ति के निर्माण सहित करीब 30 लाख रुपये चौक पर खर्च हो चुका है। इसका निर्माण सरकारी खर्च से हुआ है। इस बीच सोमवार को बेगमपुरा टाइगर फोर्स (बीटीएफ) के सदस्यों ने खुद ही इसका अनावरण कर लिया।
विज्ञापन

रविदास सभा एवं धर्मशाला के अध्यक्ष फकीर चंद ने बताया कि प्रतिमा के अनावरण का कई महीनों से इंतजार था। कई महीनों से पॉलिथीन, बोरी और कपड़ों की परतों से प्रतिमा ढकी हुई थी। इसके लिए बिरादरी के लोग उन्हें कोस रहे थे। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले प्रतिमा की साफ सफाई कर अनावरण से पहले फिर से ढका गया था। इस बीच सोमवार को अनावरण से ढाई घंटे पहले बेगमपुरा टाइगर फोर्स के मेंबरों ने खुद अनावरण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक से पहले ऐसे हुआ अनावरण
करीब दो दर्जन युवाओं ने बाबा साहिब की प्रतिमा पर लगे कपड़े को हटा दिया। इसके बाद मूर्ति पर चढ़ कर माल्यार्पण किया और नारेबाजी करते हुए अपनी वीडियो और फोटो करा लिया। हालांकि, इस प्रतिमा का अनावरण विधायक सुभाष सुधा और उनकी पत्नी थानेसर नगर परिषद के चेयरमैन उमा सुधा को करना था। इसके बड़े-बड़े होर्डिंग अनावरण स्थल के आसपास लगे हुए थे। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस संबंध में सिटी थाना के प्रभारी संदीप कुमार बताया कि इस मामले में बेगमपुरा टाइगर फोर्स के 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

ना किसी ने रोका, ना विरोध किया
अंबेडकर चौक मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष प्रदीप झांब ने बताया कि जब घटनाक्रम हुआ, उस वक्त रविदास सभा एवं धर्मशाला के अध्यक्ष फकीर चंद और निर्माण कमेटी के प्रमुख एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य कृष्ण चंद रंगा मौके पर थे। जब युवाओं ने प्रतिमा का अनावरण किया तो इस बात का किसी ने कोई विरोध नहीं किया। घटना के समय विधायक सुभाष सुधा के कई समर्थक भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी युवाओं को रोकने के लिए हिम्मत नहीं जुटाई।

नप के ठेकेदार ने मार्केट से कपड़ा लेकर फिर ढकी प्रतिमा
मार्केट के एक दुकानदार ने बताया विधायक से पहले प्रतिमा का अनावरण करने के बाद नगर परिषद के एक ठेकेदार ने मार्केट से भगवा कपड़ा खरीदा और प्रतिमा को दोबारा से ढका दिया। इसके बाद विधायक सुभाष सुधा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने भगवा कपड़ा हटाकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उनके साथ रविदास सभा एवं धर्मशाला के प्रधान फकीर चंद, आरएसएस के सहकार्यवाह डॉ. प्रीतम सिंह, डाआरबी लांग्यान, हरियाणा माटी कला बोर्ड के सदस्य रामकुमार रंभा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, कांग्रेस नेत्री बिमला सरोहा, केडीबी सदस्य डॉ. केसी रंगा आदि रहे।


बाबा साहेब के जीवन से युवाओं को मिलती रहेगी प्रेरणा : सुधा
कुरुक्षेत्र। चौक के उद्घाटन और अनावरण के मौके पर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से हमेशा युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहेगी। इसलिए युवा पीढ़ी के जेहन में हमेशा बाबा साहब के ज्ञान और संस्कार की अलख जगाने के लिए इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed