कुरुक्षेत्र। केयू के महिला छात्रावास भारती भवन के प्रांगण में तीज पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि डॉ. नीरा वर्मा को तीज का प्रतीक झूला झूलाकर की गई। डॉ नीरा वर्मा ने छात्राओं को तीज की बधाई दी। कार्यक्रम में मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं हरमन, सिंपल, राखी, मनप्रीत, रीटा, मंजूम व वार्डन आदि के नृत्य व गायन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मुख्यातिथि ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की व उन्हें पुरस्कृत किया। तीज के समारोह में छात्रा सीमा वर्मा ने कारगिल शहीदों को नमन करते हुए कविता प्रस्तुत की और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर सभी महिला छात्रावासों की वार्डन डॉ. कुसुमलता, रीटा नंदल, मंजू नरवाल, डॉ. सुशीला, डॉ. निरूपमा, अनीता चौधरी, प्रोमिला, डॉ. मुन्नी भादो आदि उपस्थित रही। अंत में वार्डन डॉ. हेमलता शर्मा ने मुख्यातिथि व सभी वार्डन का आभार व्यक्त किया व सभी छात्राओं को तीज की शुभकामनाएं दी।