फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पर्यटकों के लिए स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना के तहत बनेंगे विशेष कार्ड:सुधा

पर्यटकों के लिए स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना के तहत बनेंगे विशेष कार्ड:सुधा

Sun, 18 Jun 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना के तहत बनेंगे विशेष कार्ड:सुधा
पर्यटकों के भ्रमण के लिए बनेंगे विशेष कार्ड : सुधा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रशासन की स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना के तहत अब पर्यटकों को साइकिल से भ्रमण के लिए विशेष कार्ड बनाया जाएगा। इतना ही नहीं यात्रियों को कार्ड बनवाने के लिए विशेष सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना से पर्यटकों के साथ-साथ शहर के आम नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी। वे शनिवार को स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना के तहत तीन नए साइकिल स्टैंड की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इससे पहले, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा व अन्य अधिकारियों ने सबसे पहले केडीबी कार्यालय से स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना के पहले साइकिल स्टैंड का मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ किया। यहां से सभी साइकिल पर सवार होकर सत्कार भोजनालय पहुंचे और यहां पर दूसरे साइकिल स्टैंड का उद्घाटन किया। इस साइकिल स्टैंड का उद्घाटन करने के बाद सभी साइकिल से ही छठी पातशाही गुरुद्वारा साहब के सामने सन्निहित सरोवर पर पहुंचे और यहां पर तीसरे साइकिल स्टैंड का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि तीन साइकिल स्टैंड पर 5-5 साइकिलें हेलमेट सहित रखी जाएंगी। एक स्टैंड से ले जा कर कोई भी व्यक्ति दूसरे स्टैंड पर साइकिल को खड़ा कर सकता है। पहले दो घंटे के लिए साइकिल नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर एडीसी धर्मवीर सिंह, डीएसओ उषा राजपाल, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुशील पांचाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य, रेडक्रास सचिव कुलबीर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने दी साइकिल रैली को हरी झंडी
द्रोणाचार्य स्टेडियम से जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से आयोजित साइकिल रैली को शनिवार को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह साइकिल रैली नए बस स्टैंड, मोहन नगर, श्रद्धानंद चौक, पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, छठी पातशाही, पैनोरमा, अर्जुन चौक से होती हुई केडीबी कार्यालय पहुंची। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, डीएसओ उषा राजपाल, यशबीर सिंह, जयभगवान, शमशेर सिंह, मनोज कुमार, सुरेंद्र कौर, राकेश रावत, जितेंद्र, सांवरियां, पंकज पराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक और केडीबी के मानद सचिव ने चलाई डबल साइकिल
स्वर्ण जयंती सांझी साइकिल योजना के अंतर्गत सत्कार भोजनालय पर डबल साइकिल और बच्चों की साइकिल भी रखी गई है। इस जगह पर डबल साइकिल आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस पर एक साथ दो व्यक्ति बैठकर साइकिल चला सकते हैं। इस पर विधायक सुभाष सुधा और केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed