फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   9.03 lakhs snatched from female bank manager by luring five percent interest

Kurukshetra News: पांच फीसदी ब्याज का लालच देकर महिला बैंक प्रबंधक से 9.03 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
9.03 lakhs snatched from female bank manager by luring five percent interest
कुरुक्षेत्र। कंपनी में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर बैंक प्रबंधक महिला से नौ लाख तीन हजार रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है। आरोपी अजय कुमार निवासी कारसा जिला करनाल, शिव कुमार निवासी सेक्टर-तीन और गुरप्रीत निवासी सिरसला ने रकम पर पांच फीसदी ब्याज दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में बैंक प्रबंधक महिला ने बताया कि गुरप्रीत ने उसके घर पर फर्नीचर का काम किया था। इस वजह से गुरप्रीत के साथ उनके पारिवारिक संबंध बन गए थे। फरवरी में आरोपी गुरप्रीत ने पूजा-पाठ के बहाने उसकी मुलाकात अजय कुमार से कराई थी। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि उसकी कंपनी में 10 लाख रुपये लगाने पर कंपनी हर माह पांच फीसदी नकद मुनाफा देती है। उसके बाद दोनों आरोपी उनके तीसरे साथी शिव कुमार के साथ उसे गुमराह कर 1.28 लाख और 1.25 लाख रुपये उधार और घर खर्च के नाम पर ले गए। हालांकि आरोपियों ने उसे दो महीने बाद कुछ ब्याज दिया। इससे वह उनके बहकावे में आ गई और आरोपी उसे पांच फीसदी ब्याज का लालच देकर चार लाख रुपये के दो चेक और ढाई लाख रुपये नकद ले गए। बाद में आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया तथा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed