फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   84 new corona infected including three doctors found , Kurukshetra

तीन डॉक्टरों समेत 84 नए कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
84 new corona infected including three doctors found , Kurukshetra
एसआई प्रवीन कौर की कोरोना जांच करती एलटी शिल्पा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार को तीन डॉक्टरोें समेत 84 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें शहर एक निजी अस्पताल संचालक 61 वर्षीय चिकित्सक, 28 वर्षीय चिकित्सक, सेक्टर-5 वासी सेवानिवृत्त चिकित्सक, जिला अस्पताल की एक फार्मेसी ऑफिसर, 12 विद्यार्थी और विदेश से लौटे नौ यात्री भी शामिल हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 286 तक पहुंच गया है। विभाग की ओर से अभी तक लिए गए 637760 में से 613743 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1457 सैंपलों में से 84 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि 32 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 22 हजार 550 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 906 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी तक 358 मरीजों की कोविड से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 263 मरीजों को होम आइसोलेशन और 23 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से लौटे हैं 3870 लोग
जिले में अभी तक 3870 यात्री विदेश से लौटे हैं। हाई रिस्क देश से पहुंचे 2251 में से स्वास्थ्य विभाग 1865 लोगों को ट्रेस कर पाया। वहीं अभी भी 329 लोग ट्रेसिंग से बाहर हैं। इसके साथ ही अन्य देशों से कुरुक्षेत्र लौटे 1619 में से 1313 लोगों को ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें ट्रेस कर पाई हैं।
संक्रमित होने पर विदेश से लौटा व्यक्ति यूके गया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कोरोना पॉजिटिव होने पर सेक्टर-7 वासी 43 वर्षीय व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग को चकमा देकर वापस यूके पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तब लगी जब टीम कोविड पॉजिटिव मरीज को क्वारंटाइन करने के साथ-साथ परिजनों को सैंपल लेने पहुंची। इतना ही नहीं, व्यक्ति के परिजनों ने खुद को स्वस्थ बताते हुए सैंपल देने से भी साफ इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-7 वासी 47 वर्षीय व्यक्ति 18 दिसंबर को वापस कुरुक्षेत्र पहुंचा था। उसने सात जनवरी को शहर की एक निजी लैब पर अपना कोविड सैंपल दिया। साथ ही अपनी खुद की जगह अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया हुआ था। आठ जनवरी को उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के घर दस्तक पहुंची। इस पर पता चला कि पॉजिटिव व्यक्ति यूके लौट चुका है। उल्लेखनीय है कि रविवार को जिला अस्पताल में आइसोलेट विदेश से पहुंचे लोगों की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया था। काफी हंगामा होते देख स्वास्थ्य विभाग ने 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया।

इस संबंध में अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी (आईडीएसपी) डॉ. जगमिंदर मलिक का कहना है कि सेक्टर-7 वासी व्यक्ति ने शहर की निजी लैब में अपनी जांच कराई थी। 8 जनवरी को व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर गई थी। उसके परिजनोें ने बताया कि व्यक्ति यूके लौट गया है। इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed