Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ओबीसी समाज को राजनीति में प्रतिनिधित्व की उठी मांग

ओबीसी समाज को राजनीति में प्रतिनिधित्व की उठी मांग

Thu, 14 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
ओबीसी समाज को राजनीति में प्रतिनिधित्व की उठी मांग

विज्ञापन
ओबीसी समाज को लोकसभा चुनाव में मिले हिस्सेदारी
- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भेजकर की गई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव में ओबीसी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग उठने लगी है। अखिल भारतीय जांगड़ा महासभा ने ओबीसी बिरादियों के प्रतिनिधियों ने भी समर्थन देते हुए राजनीति में भागीदारी मांगी।

बैठक में नगरपालिका समालखा के पूर्व चेयरमैन जयकंवर जांगड़ा बिट्टू पहलवान मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जांगड़ा धर्मशाला के प्रधान चतर सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि जांगिड़ महासभाके प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शेर सिंह और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल जांगड़ा शामिल हुए। इससे पहले धर्मशाला में भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर की नींव रखी गई, जिसमें समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को पत्र लिखकर लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में समाज (ओबीसी) के लोगों को अधिकाधिक प्रत्याशी बनाने का अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। सभा में मनरेगा के पूर्व लोकपाल श्यामलाल जांगड़ा के ओबीसी समाज को दिए अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए प्रत्याशी बनाने की सिफारिश भी की गई। जयकंवर जांगड़ा ने कहा कि ओबीसी समाज की वोट किसी भी पार्टी को सत्ता में लाने में अहम योगदान देती है। इसलिए राजनीति दलों को इस समाज को उचित प्रतिनिधित्व देना चाहिए। डा. शेर सिंह जांगिड़ ने कहा कि समाज को अपने अधिकार पाने के लिए राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व चाहिए। प्रधान चतर सिंह जांगड़ा ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर जांगड़ा धर्मशाला के पूर्व प्रधान सतपाल जांगड़ा, विश्वकर्मा महागठबंधन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र जांगड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुलतान आर्य, बलवान सिंह जांगड़ा, धर्मपाल जांगड़ा, करनाल के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, रमेश जांगड़ा, राकेश जांगड़ा, कोषाध्यक्ष महेंद्र जांगड़ा, अंबाला के अध्यक्ष विनोद जांगड़ा, महामंत्री धर्मपाल जांगड़ा, हिसार के अध्यक्ष महावीर जांगड़ा, कुलवंत जांगड़ा, रणधीर सिंह जांगड़ा, कृष्ण बेनीवाल, आजाद बेनीवाल, नारंग जांगड़ा, रामस्वरूप जांगड़ा, सोमदत्त जांगड़ा, टीकराम, जगदीश चंद्र, डा. कुलवंत सिंह हिसार, फकीरचंद हिसार और कृष्ण मूनक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed