फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पानी से मां के पैरों को धोकर फिर कपड़े से साफ कर मनाया शिक्षक दिवस

पानी से मां के पैरों को धोकर फिर कपड़े से साफ कर मनाया शिक्षक दिवस

Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
पानी से मां के पैरों को धोकर फिर कपड़े से साफ कर मनाया शिक्षक दिवस
फोटो नंबर - 34
विज्ञापन

मां के चरण धोकर मनाया शिक्षक दिवस
पिहोवा। संत थॉमस कॉन्वेंट स्कूल संधोली में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्यातिथि मालेरकोटला से फादर सुसई राज थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र के बीच गहरा रिश्ता होता है। जिस तरह बच्चा अपनी मां के पास खुद को सुरक्षित समझता है, उसी तरह शिक्षक के पास भी वह हंसता, खेलता और अपनी सभी बातें सांझा करता है। प्रिंसिपल फादर माइकल कॉलिंस ने कहा कि मां ही बच्चे की सबसे पहली शिक्षिका होती है। जो उसे जीना सिखाती है। उसके बाद बच्चा स्कूल में पढ़ने जाता है। इसलिए बच्चों को सबसे पहले अपनी जननी को प्रणाम करना चाहिए। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए एक्टिविटी करवाई गई। बच्चों ने पानी से अपनी मां के पैरों को धोया और कपड़े से साफ कर मां के प्रति अपने स्नेह का परिचय दिया। पहली बार हुई ऐसी अद्भुत एक्टिविटी को देखकर अभिभावकों के आंसू रुक नहीं पाए और सभी माताओं ने अपनी संतान को गले से लगा खूब दुलार किया। बच्चों ने कई सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रस्तुति दी। इनके माध्यम से शिक्षकों को अध्यापक दिवस की बधाई दी। बेहतरीन आयोजन पर प्रवेश शर्मा और तन्वी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमृत लाल एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed