फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश में तालीबान जैसे हालात: तंवर

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश में तालीबान जैसे हालात: तंवर

Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश में तालीबान जैसे हालात: तंवर
फोटो 32
विज्ञापन


प्रदेश का हर वर्ग ठगा महसूस कर रहा : तंवर
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए गुरिंद्रजीत नत
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश के लोग सड़कों पर हैं। प्रदेश में तालिबान जैसे हालात उत्पन्न हो चुके हैं। कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर, दुकानदार हर कोई अपने खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जगह-जगह रेप, डकेती, लूटमार, दंगों के मामले सामने आ रहे हैं।

तंवर शनिवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए गुरिंद्रजीत नत के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कभी नोटबंदी, कभी सेना पर सियासत तो कभी जीएसटी जैसे काले कानून थोपकर किसान, व्यापारी व आम जनता को उलझाने का काम किया जा रहा है। यदि कोई आवाज उठाने की कोशिश करता है तो उसे लाठी या गोली का भय दिखाकर दबा दिया जाता है। सरकार ने उन्हें जो सपने दिखाए थे, वे हकीकत से परे है। जनता का यह आक्रोश भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेगा और कांग्रेस पार्टी फिर से मजबूती के साथ वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार फर्टिलाइजर व कृषि उपकरणों को जीएसटी के दायरे में लाकर सीधा किसानों को लूटने का काम कर रही है। गुरिंद्रजीत नत ने तंवर को तलवार भेंट की। नत ने कहा कि भाजपा के जुमलों में गुमराह होकर वे पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन जब उन्हें कांग्रेस के लोकतंत्र व भाजपा के लट्ठ तंत्र के बीच फर्क नजर आया तो उन्हें अपने परिवार में वापसी कर ली। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सतविंद्र सिंह टिम्मी, विशाल सिंगला, विकास गर्ग, मोहित शर्मा, गुरप्ीत कंबोज, डीपी दस्तूर, एसडी मुरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed