फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   8 smuggller arrested

आठ तस्कर गिरफ्तार, 43 पशु मुक्त कराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
8 smuggller arrested
पुलिस ने पशुओं को ट्रक में भरकर पंजाब से यूपी ले जाने के आरोप में 8 गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 गायों, 31 भैंसें और चार कटड़ों सहित 43 पशुओं को मुक्त कराया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सुलेमान वासी अटाला जिला लुधियाना, गिरीश कुमार वासी सुल्तारपुर जिला हाथरस उत्तर प्रदेश, भीमसेन हरियो खुर्द लुधियाना, बाहिद वासी सम्साबाद सहारनपुर यूपी, सतनाम सिंह वासी बरथाला जिला लुधियाना, प्रेम सिंह जिला फतेहाबाद यूपी, हरजिंद्र सिंह वासी कंगराली जिला लुधियाना व शमशाद जिला बिजनौर यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात को सदर थानेसर की पुलिस टीम गश्त पर पिपली चौक पर तैनात थी। इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि शाहाबाद की तरफ से पंजाब नंबर एक कैंटर चालक सुलेमान वासी अटाला थाना समराला जिला लुधियाना पंजाब व उसका एक साथी गिरीश कुमार वासी सुल्तानपुर जिला हाथरस अपने कैैंटर में गाय व भैंस भरकर जीटी रोड से होते हुए हाथरस उत्तर लेकर जा रहे हैं। यही नहीं इन तस्करों ने कैैंटर पर तरपाल डाला हुआ था। पुलिस ने पिपली चिड़िया घर के पास नाकाबंदी करके कैंटर को रोककर आरोपियों को काबू कर लिया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें 8 गाय, 1 भैंस, 1 बछड़ा व 1 कटड़ी समेत कुल 11 पशु ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे, जिनको उतारकर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों को पुलिस ने जमानत पर रिहा किया। इसी दिन इस अन्य मामले में थाना शाहाबाद पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बराडा चौक पर तैनात थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि पंजाब नंबर एक ट्रक, जिसका चालक भीमसैन पुत्र सोमी वासी हरियो खुर्द लुधियाना, बाहिद सम्साबाद सहारनपुर यूपी अपने ट्रक में भैंसें भरकर अंबाला से शाहाबाद होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। पुलिस ने टी प्वाइंट अनाज मंडी शाहाबाद बराडा मार्ग पर नाकाबंदी करके ट्रक को रोककर उनका नाम-पता पूछा, जिन्होंने अपना नाम भीमसेन और बाहिद बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 9 भैंस, 1 कटड़ा व 1 कटड़ी कुल 11 पशु भरे हुए थे, जिनको उतारकर आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक अन्य मामले में शाहाबाद पुलिस टीम गश्त के दौरान सिंह ढाबा के सामने जीटी रोड पर पंजाब नंबर ट्रक में सवार चालक सतनाम सिंह पुत्र नजर सिंह वासी बरथाला जिला लुधियाना, प्रेम सिंह जिला फतेहाबाद यूपी को काबू कर लिया, जो ट्रक में भैंसें भरकर शाहबाद से लाडवा होते हुए यूपी की तरफ जा रहे थे। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें 10 भैंसें भरी हुई मिलीं। पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाद में आरोपियों को पुलिस ने जमानत पर रिहा किया। वहीं शाहाबाद पुलिस ने साहा चौक के निकट गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ही पंजाब नंबर कैंटर चालक हरजिंद्र सिंह व शमसाद जो अपने कैंटर में भैंसों को भरकर अंबाला की तरफ से शाहाबाद से लाडवा होते हुए यूपी की तरफ जाने वाले लोगों को नौ गजा पीर शाहाबाद पर नाकाबंदी कर कैंटर को रोक लिया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें 10 भैंसें भरी हुई थी, जिनको मुक्त कराकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाद में इन आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed