{"_id":"61dde2777f76871f64031e73","slug":"79-people-including-innocent-are-corona-positive-kurukshetra-news-knl957013171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम समेत 79 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम समेत 79 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। जुरासी खुर्द वासी 2, 7 और नौ वर्षीय बच्चों सहित जिले में 79 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें 20 विद्यार्थी और विदेश से आए छह यात्री भी शामिल हैं। मंगलवार को मोहन नगर यूपीएचसी के सबसे ज्यादा मामले 22 और कृष्णा नगर गामड़ी यूपीएचसी से 17 सामने आए हैं। हालांकि शाहाबाद सीएचसी के अंतर्गत नौ मरीज नए कोविड पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 323 तक पहुंच गया है। इनमें से 295 मरीजों को होम आइसोलेशन और 28 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 22 हजार 629 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 21 हजार 948 मरीज ठीक हो चुके हैं और 358 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक लिए गए 639113 में से 614311 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बताया गया जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 96.99 फीसदी पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.55 फीसदी पर पहुंच गया है। बताया कि आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1353 सैंपलों की आई रिपोर्ट में 79 मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि 42 मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
उधर, जिला प्रशासन ने जिला में 84 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने गत दिवस 84 स्थानों पर कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट और बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस, हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र, जिला विपणन एवं प्रवर्तन अधिकारी, बिजली विभाग, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हेल्थ व लोक निर्माण विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रबंध कराना सुनिश्चित करेंगे।