फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   75 lakh cheated as the owner of the plots, nominated five people of a family including former councilor

Kurukshetra News: प्लॉटों का मालिक बताकर 75 लाख ठगे, पूर्व पार्षद समेत एक परिवार के पांच लोग नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
75 lakh cheated as the owner of the plots, nominated five people of a family including former councilor
कुरुक्षेत्र। खुद को प्लॉट का मालिक बताकर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक परिवार की दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने नौ प्लॉट फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेच दिए। प्लॉट में नींव भरने के दौरान लोगों ने प्लॉटों पर दावा किया तो भेद खुल गया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में मुकेश निवासी भिवानीखेड़ा कहा कि आरोपी राजेंद्र सिंह, उसकी पत्नी जसविंद्र कौर, बेटा गुरमीत, पुत्रवधू रानी निवासी बिशनगढ़ व कैथल के पूर्व पार्षद नरेश कुमार ने सोची समझी योजना के तहत षड्यंत्र रचकर उसके साथ धोखाधड़ी करके अपने आप को प्लॉटों का मालिक दिखाकर उसके साथ इकरारनामा करके 75 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार जनवरी 2022 में अपनी जान पहचान वालों को बताया कि उन्होंने दर्रा खुर्द कुबेर नगर थानेसर जमीन खरीदी है। आरोपी प्लॉटों में काॅलोनी में काट रहे हैं और मार्केट रेट से कुछ कम रेट में प्लाट बेच रहे हैं। आरोपित ने उसकी मामी मुकेश रानी को अपनी बातों में ले लिया और उसके साथ एक इकरारनामा राजेंद्र सिंह की तरफ से फुल पेमेंट का किया। उसकी मामी मुकेश रानी से राशि प्राप्त की और उनको दर्रा खुर्द कुबेर नगर में एक प्लॉट 200 वर्ग गज का दिखाकर कहा कि आप इनके मालिक हो। इसी प्रकार एक इकरारनामा सभी आरोपियों ने मिलकर उसकी पत्नी कृष्णा रानी के हक में लिखवाया और उससे राशि ले ली। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से नौ प्लॉट खरीदे थे। इनकी करीब 75 लाख रुपये की राशि बनती है। आरोपियों ने मौके पर प्लॉट भी दिखाए थे और इकरारनामा भी कराया था। जब वे नींव भरने लगे तो अन्य लोगों ने आपत्ति जताई, जिस पर उन्हें ठगी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed