फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पीएम की सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर की पुलिस ने कुरुक्षेत्र में डाला डेरा, एसपीजी, आईबी, सीआईडी ने भी संभाली कार्यक्रम स्थल की सुर

पीएम की सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर की पुलिस ने कुरुक्षेत्र में डाला डेरा, एसपीजी, आईबी, सीआईडी ने भी संभाली कार्यक्रम स्थल की सुर

Sun, 10 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
पीएम की सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर की पुलिस ने कुरुक्षेत्र में डाला डेरा,  एसपीजी, आईबी, सीआईडी ने भी संभाली कार्यक्रम स्थल की सुर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मनगरी में 12 फरवरी को पहुंचेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। पीएम की बेहद कड़ी सुरक्षा के लिए तीन दिन पहले ही प्रदेशभर की पुलिस ने यहां डेरा डाल लिया है । वहीं विशेष तौर पर एसपीजी से लेकर सीआईडी और आईबी के सैंकड़ों जवानों ने भी कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा की कमान संभाल ली है। बम निरोधक दस्ते से लेकर डॉग स्क्वॉड टीम ने भी तीन दिन पहले ही मोर्चा संभाल लिया है तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था को एसपीजी ने भी अपने अधीन ले लिया है। शनिवार को अंबाला रेंज एडीजीपी आरसी मिश्रा ने भी केयू में बनाए जाने वाले हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा जांची तो मौके पर मौजूद कुरुक्षेत्र सहित आसपास से आए अन्य जिलों के एसपी को भी सुरक्षा चाक-चौबंद किए जाने के कड़े निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय समारोह स्वच्छ शक्ति सम्मेलन 2019 को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में जहां देश भर से 5 हजार स्वच्छता गृही शामिल होंगी तो वहीं हरियाणा से भी 15 हजार महिला स्वच्छता सिपाही भी पहुंचेंगी। जहां 10 फरवरी से ही ये स्वच्छता गृही यहां पहुंचना शुरू हो जाएंगी वहीं 12 फरवरी को प्रधानमंत्री उन्हें करीब 12 बजे स्वच्छता संदेश देंगे तो उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। पीएम के स्वागत के लिए जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश सरकार ने भी व्यापक प्रबंध शुरू कर दिए है। जिला में प्रशासनिक तौर पर अधिकारियों की छुटिटयां रद्व कर क्षेत्र अनुसार डयूटी लगा दी गई तो रविवार को भी कई संबंधित विभागों के कार्यालयघ खोले जाने के निर्देश दिए गए है। वहीं पीएम की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। शनिवार को सुबह से ही पुलिस लाईन में विभिन्न जिलों से पुलिस बल पहुंचना शुरू हो गया तो उन्हें डयूटी पर भी उतार दिया गया। वहीं एडीजीपी आरसी मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो वहीं कार्यक्रम स्थल पर पहले डॉग स्क्वॉड टीम ने चप्पे-चप्पे की छानबीन की तो इसके बाद एसपीजी टीम ने भी मंच के साथ-साथ पंडाल क्षेत्र की भी कड़ी जांच की। सीआईडी के करीब 400 जवानों के साथ-साथ करीब आईबी के भी सैंकड़ों जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगे है। उधर शनिवार को छुट्टी के बावजूद जिला के सभी प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्था को बनाने के लिए दिन भर जुटे रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
शहर में शुरू की गई नाकेबंदी, धर्मशाला से लेकर होटलों का भी खंगाला जा रहा रिकार्ड
----------------------------
पीएम के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त बनाने को लेकर शहर में तीन दिन पहले ही पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी है। शनिवार को अनेकों धर्मशालाओं से लेकर होटलों की भी जांच की तो रिकार्ड भी खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा, नहीं रहेगी सुरक्षा में कोई चूक : एसपी
---------------------------
एसपी सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा बेहद कड़ी होगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। सुरक्षा में कोई चूक न रहे, इसके लिए प्रदेश भर से पुलिस फोर्स को बुलाया गया है तो वहीं आईबी, सीआईडी से लेकर एसपीजी भी सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए है। कार्यक्रम स्थल के आसपास ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा होगी।

बॉक्स
शहर को चमकाने में जुटा प्रशासन, रंगाई-पुताई जारी
--------------------------
पीएम के आगमन के चलते जिला प्रशासन कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र को चमकाने में पिछले तीन दिनों से जुटा है। फुटपाथ से लेकर ग्रील की भी रंगाई-पुताई की जा रही है तो आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर चकाचक बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed