{"_id":"5a70bbf54f1c1b90268b760f","slug":"71517337589-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद रैली के लिए 90 साइकिल पर निकलेगा लाडवा विधायक का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद रैली के लिए 90 साइकिल पर निकलेगा लाडवा विधायक का काफिला
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रैली के लिए 90 साइकिल पर निकलेगा लाडवा विधायक का काफिला
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
साइकिल मैन के नाम से ख्याति प्राप्त लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी जींद में 15 फरवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए 90 साइकिलों के काफिले के साथ रवाना होंगे। इसके लिए उन्होंने हरियाणा के 90 विधानसभा हलकों को दर्शाती हुई युवाओं की साइकिल टीम तैयार की हैं। कमल का फूल और तिरंगा झंडा लहराते हुए रैली स्थल तक पहुंचेगी। यह बातें लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही।
उन्होंने बताया कि हलका लाडवा के विभिन्न कस्बे और गांवों से कार्यकर्ता, समाजसेवी उनके साथ 14 फरवरी को एकजुट होंगे। पिपली से जींद की ओर कूच करेंगे। इस दौरान जींद के 100 किलोमीटर से भी अधिक लंबे रास्ते में ढांड, पूंडरी, राजौंद आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक साइकिल काफिले का स्वागत करेंगे। उनका उद्देश्य 90 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को दर्शाना है। इस पर कमल के फूल के साथ 90 विधानसभाओं के नाम अंकित होंगे। उन्होंने कहा कि जींद में होने वाला अमित शाह का दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा।