फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरियाणा प्रदेश के हर गांव में 24 घंटे बिजली देने का कार्य प्रगति पर :बेदी

हरियाणा प्रदेश के हर गांव में 24 घंटे बिजली देने का कार्य प्रगति पर :बेदी

Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश के हर गांव में 24 घंटे बिजली देने का कार्य प्रगति पर :बेदी
हरियाणा के हर गांव में 24 घंटे बिजली देने का कार्य प्रगति पर : बेदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
प्रदेश के राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गांव नगला में 56 लाख की लागत से बनने वाली मुख्य सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान पूरे हो चुके अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया। राज्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के हर गांव में 24 घंटे बिजली पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। इस पर तेजी से कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि आज रसोई गैस का सिलेंडर लेने में कोई दिक्कत नहीं है। न ही खाद और बीज के लिए किसानों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। हलके में गांव बसंतपुर में आईटीआई और चम्मू कला में कॉलेज के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। इसे जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा। प्रदेश सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है। सब्जी के दाम तय कर ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। किसान के खेत में जब तक गन्ना है, तब तक शाहबाद मारकंडा की शुगर मिल चलती रहेगी। इस जनसभा में गांव की सरपंच के पति नरेंद्र कौशल अपने सभी समर्थकों के साथ इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। राज्य मंत्री ने भाजपा में शामिल हुए सदस्यों का स्वागत किया। गांव के विकास कार्य के लिए सरपंच ने मांग पत्र राज्य मंत्री को सौंपा। मंच का संचालन भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कर्ण राज सिंह तूर ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को मेरिट और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दे रही है। हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान ठोल, नगर पालिका बलदेव राज चावला, एडवोकेट गौरव बेदी, संदीप टिवाना, रिंकू चहील, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र कश्यप माजरी, गोपाल राणा, अरुण कंसल, मुलख राज गुंबर, नरेश खेड़ा ,रमेश कुमार नलवी, सरपंच मलकीत सिंह डकाला, सरपंच अमरजीत सिंह मामू माजरा, गुरनाम सिंह गोरखा, सिमरन झरोली, तेवर खान नहर माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed